June 15, 2025
wp-1697543382528
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

Share This News!

काशीपुर 17 अक्टूबर 2023

स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत काशीपुर नगर निगम सभागार में पहुंची फिल्म अभिनेत्री शैरी अग्रवाल का जोरदार स्वागत हुआ इस दौरान अभिनेत्री शैरी अग्रवाल को नगर निगम द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

फिल्म अभिनेत्री शैरी अग्रवाल को नगर निगम द्वारा सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए फिल्म अभिनेत्री शैरी अग्रवाल ने स्वच्छता एवं पर्यावरण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शहर को खूबसूरत बनाने के लिए प्लास्टिक का प्रयोग बंद करना होगा। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत काशीपुर नगर निगम में पहुंची अभिनेत्री शैरी अग्रवाल ने कहा कि सिंगल प्लास्टिक यूज को भारत सरकार ने बेन किया है। इसके बावजूद हम इससे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अकेले कोई कार्य सफल नहीं होता, हम सब मिलकर ही शहर को खूबसूरत बना सकते हैं। अभिनेत्री शैरी अग्रवाल ने कहा कि प्लास्टिक को जलाने से जहरीली गैस निकलती है, जो कि हानिकारक होती है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने के लिए सिंगल प्लास्टिक यूज को जड़ से खत्म करना होगा। उन्होंने वायु और जल प्रदूषण, सिंगल प्लास्टिक यूज के दुष्प्रभाव तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण के लिए लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर मेयर ऊषा चौधरी, नगर आयुक्त विवेक राय, सहायक नगर आयुक्त यशवीर राठी सहित निगम के पार्षद व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page