June 15, 2025
wp-1703738410912
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

Share This News!

महाराष्ट्र 28 दिसंबर 2023

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अपने 139वें स्थापना दिवस पर गुरुवार (28 दिसंबर) को नागपुर में शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। लोकसभा चुनावों से पहले आयोजित इस महाजुटान में गांधी परिवार के तीनों गांधी (सोनिया, राहुल और प्रियंका) के अलावा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सभी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राज्य पार्टी प्रमुखों और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी होगी।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले महाराष्ट्र कांग्रेस ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करने के इरादे से नागपुर शहर के पास दिघोरी नाका इलाके में एक रैली आयोजित की है, जिसमें लगभग दो लाख कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम के मुताबिक, ‘भारत जोड़ो मैदान’ नाम के स्थान पर होने वाली रैली में ‘हैं तैयार हम’ जैसे जोशीले नारे लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page