June 16, 2025
IMG_COM_20250120_0858_33_1161.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

Share This News!

काशीपुर 19 जनवरी 2025:प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है,यहां बता दे कि कृष्णा वार्ड नंबर 3 जसपुर खुर्द से भाजपा पार्षद प्रत्याशी अनिल कुमार के कार्यालय पर बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए जहां उन्होंने एक रैली के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन कर वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों मे डोर टू डोर संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की इस दौरान भाजपा पार्षद प्रत्याशी अनिल कुमार का वार्ड वासियों ने पुष्प वर्षा अर्पित कर जगह-जगह स्वागत किया।

तो वहीं अनिल कुमार ने अपने प्रचार के दौरान जनता से अपील की कि वह 23 जनवरी को कमल के फूल पर मोहर लगाकर उन्हें कामयाब बनाएं जिससे की वार्ड में चौतरफा विकास हो सके। शक्ति प्रदर्शन की रैली निकालते समय  प्रधान आनंद कुमार ने कहा कि भोलेनाथ की कृपा है बड़ी संख्या में आम जन में एक खुशी का माहौल है बड़ी संख्या में लोग भाजपा के नीतियों से प्रसन्न होकर भाजपा पार्षद प्रत्याशी अनिल कुमार तथा मेयर प्रत्याशी दीपक वाली को अपना प्यार और आशीर्वाद देने जा रहे हैं।

उन्होंने दावा किया  कि आगामी 23 जनवरी को क्षेत्र की जनता कमल के फूल पर माहौल लगाकरभाजपा को विजय दिलाने जा रही है। तो वहीं पार्षद प्रत्याशी अनिल कुमार ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के आगमन पर एक खुशी का माहौल है क्षेत्रीय जनता को जब से पता चला है कि मुख्यमंत्री काशीपुर आ रहे हैं तो जिन लोगों को पता चला है वह एकत्रित हुए हैं और बहुत उत्साह का माहौल है उन्होंने कहा कि आगामी 23 जनवरी को क्षेत्रीय जनता कमल के फूल पर मोहर लगाने को बेकरार है। इसके बाद भाजपा पार्षद प्रत्याशी अनिल कुमार के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता  मुख्यमंत्री के रोड शो और जन सभा के कार्यक्रम में पहुंचे और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विचार सुने

कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक  जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा  पी सी यू चैयरमेन राम मल्होत्रा जिला महामंत्री मोहन बिष्ट पूर्व मेयर श्रीमती उषा चौधरी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आई श्रीमती मुक्ता सिंह आनंद कुमार एडवोकेट, निकाय चुनाव के जिला प्रभारी  सुरेश भट्ट मेयर प्रत्याशी दीपक बाली डॉक्टर यशपाल सिंह रावत चुनाव संयोजक आशीष गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष राहुल पैगिया काशीपुर के निकाय चुनाव प्रभारी तरुण बंसल जिला उपाध्यक्ष लवीस अरोरा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनीत चौधरी जैकी डॉक्टर गिरीश चंद तिवारी सीमा चौहान चुनाव मीडिया प्रभारी अमित नारंग जसवीर सिंह सैनी पुष्प अग्रवाल पंकज टंडन अशोक अरोरा रघुनाथ अरोरा शिव अवतार गुप्ता अशोक राजपूत बबली बजाज शोभित गुड़िया मनोज कौशिक मंजू यादव राज दीपिका मधुर मनोज प्रजापति गगन कंबोज प्रतीक अग्रवाल वरुण अग्रवाल मुकेश चावला सहित  भाजपा के तमाम बड़े नेता कार्यकर्ता और पार्षद प्रत्याशी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page