
सुदर्शन समाचार ब्यूरो
Share This News!
केवीआर हॉस्पिटल काशीपुर के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर रिची सोलंकी द्वारा डॉक्टर प्रिया गोस्वामी का मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ़ नेशन 2024 बनने पर सम्मान किया गया। इस दौरान डॉक्टर प्रिया ने डॉक्टर रिची सोलंकी के सर्वप्रथम IVF CENTRE खोलने और निसन्तानता को दूर करने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपना इलाज करने अब काशीपुर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। महिलाएं अब कम खर्चे पर अपने ही शहर में इलाज प्राप्त कर सकती हैं। इस अवसर पर रिची सोलंकी व् उनकी टीम द्वारा डॉक्टर प्रिया गोस्वामी से केक कटवाकर जश्न मनाया गया।