June 17, 2025
IMG_COM_202506171838375400.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

Share This News!

काशीपुर/जसपुर:विकसित भारत का अमृतकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत एक चौपाल सभा का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा नेता डॉक्टर यूनुस चौधरी ने मोदी सरकार द्वारा  किए गए विकास कार्यों को लेकर  11 साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत सरकार की उपलब्धियां को बताते हुए सर्व समाज से भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया।

इस दौरान भाजपा नेता डॉक्टर यूनुस चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि  मोदी सरकार ने पिछले 11 वर्षों में देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है उन्होंने कहा कि सरकार ने विकास, सुरक्षा, और सामाजिक न्याय पर विशेष ध्यान दिया है। मोदी सरकार की नीतियों ने देश को वैश्विक मंच पर मजबूत बनाया है।भाजपा नेता डॉक्टर यूनुस चौधरी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी अपने कार्यकाल में राज्य के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उनकी सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, और बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया है। धामी सरकार की नीतियों ने राज्य को विकास की नई दिशा दिखाई है।

आयोजित चौपाल सभा  में सैकड़ो की संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  इंतजार हुसैन, डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल पूर्व विधायक जसपुर,जिला अध्यक्ष हाजी रिजवान, शाहनवाज खान, फारूक खान, और पूर्व प्रधान अब्दुल सलाम, शेर मोहम्मद, महबूब हुसैन हाजी मोहम्मद फारूक चौधरी असलम अल्वी जबर अली पूर्व उप प्रधान नमन सिंह धामी नमन सिंह धामी धर्मपाल, लियाकत अली, चौधरी इमाम अली,नवाब अली, मोइनुद्दीन, जाहिद मुखिया, नूर हसन और समस्त ग्राम सभा बैलजुड़ी के बीडीसी मेंबर सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page