
सुदर्शन समाचार ब्यूरो
Share This News!
जसपुर। निवर्तमान ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर ने भाजपा के भरतपुर-मेघावाला मंडल में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर पार्टी हित में काम करने का आह्वान किया। रविवार को ग्राम भरतपुर में निवर्तमान ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और जनसेवा को समर्पित भावना के साथ सभी पदाधिकारियों ने भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। भुल्लर ने सभी को सम्मानित किया। यहां मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुंबर, राजू ठाकुर, लक्ष्मी भंडारी, सुरेश लोहिया, अनुज शर्मा, हरप्रीत हैप्पी, सतपाल यादव, पुनीत बाठला, कंचन देवी, वत, अंकुर जाटव, नवल सिंह, दीपक गिरी, चरणजीत सिंह, जितेंद्र यादव, भास्कर तिवारी हरदीप सिंह मौजूद रहे।