
Share This News!
काशीपुर:प्रदेश सरकार में श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी आज काशीपुर पहुंचे। काशीपुर में पहुंचने पर जिलाध्यक्ष मनोज पाल सहित काशीपुर महानगर मंडल सहित अन्य सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष और उनकी टीम सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के गेस्ट हाउस में उत्तराखंड सरकार के बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार काशीपुर पहुंचे थे, जहां भारतीय जनता पार्टी के काशीपुर जिले के जिलाध्यक्ष मनोज पाल के नेतृत्व में काशीपुर मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र मानस, आवास विकास मंडल अध्यक्ष अर्जुन कुमार, कविनगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती कल्पना राणा सहित मंडलों के विभिन्न पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम आज भारत देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी प्रसिद्ध है। बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद 36 लाख श्रद्धालु अब तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं जिनमें से आज 29 मई की सुबह तक 11 लाख श्रद्धालु अब तक दर्शन कर चुके हैं। उत्तराखंड राज्य की चारधाम यात्रा पर देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं। वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी की देश में सरकार आने के बाद देश के साथ-साथ विदेश से भी श्रद्धालु सनातन धर्म से जुड़े देश के विभिन्न स्थानों पारिस्थितिक धार्मिक स्थान पर पहुंच रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर चार धामों की एक अलग पहचान बनाई है। चारों धामों के कपाट खुलने के समय प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं उपस्थित रहे। देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए प्रदेश सरकार के द्वारा यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य, खाद्यान्न तथा परिवहन के इंतजाम किए गए हैं। बद्री केदार समिति इस बात को लेकर कटिबंध हैं कि सभी यात्रियों को बेहतर और सुलभ दर्शन कराए जाएं। बद्रीनाथ केदारनाथ में व्यवसायकरण को लेकर उन्होंने कहा कि देशभर से यात्री चार धाम यात्रा पर आ रहे हैं। मात्र 29 दिन में 11 लाख श्रद्धालु बद्रीनाथ और केदारनाथ जी के दर्शन कर चुके हैं। यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सीमित स्थान होने की वजह से यात्रा थोड़ी दुर्गम और कठिन भी है। प्रदेश सरकार ने हवाई मार्ग से भी यात्रा की बेहतर व्यवस्था कर रखी है। लोगों की आस्था भी देश में सनातन धर्म और भगवान के प्रति बढ़ी है। आपदा के बाद केदारनाथ और बद्रीनाथ जी का भव्य निर्माण मास्टर प्लान के तहत केंद्र सरकार के द्वारा किया गया। चार धाम यात्रा को पीएम कार्यालय राज्य सरकार स्वयं मॉनिटर करती है। चिकित्सा शिविर से लेकर टोकन सिस्टम और पंजीकरण तक में बहुत ही बेहतर तरीके से सिस्टम के साथ काम किया है। पैदल यात्रा मार्ग पर शौचालयों की व्यवस्था, यात्रा मार्ग पर लंगर के माध्यम से खाद्यान्न की व्यवस्था तथा रात्रि में चलने वाली यात्रा मार्ग पर विद्युत प्रकाश की व्यवस्था भी प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार के द्वारा की गई है। बद्री केदार समिति भी स्वयं मॉनिटर करती है। काशीपुर नगर मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र मानस, काशीपुर नगर मंडल उपाध्यक्ष श्याम मोहन, काशीपुर नगर मंडल उपाध्यक्ष आकाश गुप्ता, काशीपुर नगर मंडल कोषाध्यक्ष धीरज वर्मा, काशीपुर नगर मंडल मीडिया संयोजक भागीरथ शर्मा, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रविपाल, आवास विकास मंडल अध्यक्ष अर्जुन कुमार, काशीपुर पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, कविनगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती कल्पना राणा, आवास विकास मंडल महामंत्री रिकी पोंटिंग, जगवीर, वासु शर्मा, सीमा चौहान, मंजू यादव, जसवीर सैनी, ईश्वर गुप्ता, रेखा सक्सेना आदि मौजूद रहे।