May 19, 2024
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

Share This News!

काशीपुर 4 अप्रैल 2024

उत्तराखंड प्रदेश में लोकसभा चुनाव धीरे-धीरे नजदीक आता जा रहा है जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है चुनाव प्रचार की रणनीति के तहत कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं डोर टू डोर संपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं

यहां बता दे की आई एन डी आई ए के घटक दलों एवं  महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रमपुरा, धनौरी, प्रतापपुर आदि तमाम क्षेत्र में डोर टू डोर जनसंपर्क कर कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी के लिए वोट मांगे।

वही महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष पूजा सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने आवास विकास क्षेत्र में चुनाव प्रचार को धार देते हुए लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी के लिए घर-घर जाकर वोट मांगे इस दौरान महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह ,पीसीसी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अलका ने अंकिता हत्याकांड से लेकर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा की कांग्रेस ने उत्तराखंड की पांचो सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी चुनाव मेंदान में उतारे हैं, इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल मिलकर कांग्रेस पार्टी को चुनाव लड़ा रहे है उन्होंने दावा किया कि जनता के आशीर्वाद से उत्तराखंड की पांचो लोकसभा की सीटें कांग्रेस जीतेगी। 

आज के जनसंपर्क अभियान में हरीश कुमार सिंह एडवोकेट विमल गुड़िया,अरुण चौहान मनोज जोशी एडवोकेट विमल गुड़िया, अब्दुल समद,जितेंद्र सरस्वती, आप नेता मयंक राजेश शर्मा एडवोकेट,सुभाष पाल, इंदर सिंह एडवोकेट ,जय सिंह गौतम ,राजा पटवाल नंदकिशोर कम्बोज, अशोक नेहरू, डॉ नरेश कश्यप निश्चित गुड़िया सुशील गुड़िया संजीव तिवारी राजीव गुप्ता इकबाल हुसैन मतलूम हुसैन कमर आलम अधिक हुसैन सलमानी मोहम्मद मियां भारती रणवीर सिंह गजेंद्र सिंह मोहम्मद सज्जाद अंसारी महेंद्र लोहिया विकल्प गुड़िया, आप नेता प्रवीण कुमार, लियाकत हुसैन, हनीफ गांधी, मियां भारती , मोहम्मद वसीम, जीत शर्मा ,वंदना डोबाल ,कुमकुम सक्सेना ,सुजाता शर्मा ,रुचिका अरोड़ा ,आशा श्रीवास्तव तथा शमा कुरैशी  आदि तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page