May 19, 2024
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

Share This News!

काशीपुर 8 अप्रैल 2024: इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी का चुनाव प्रचार कांग्रेसियों द्वारा नगर व ग्रामीण क्षेत्र में चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।सुबह-शाम कार्यकर्ता वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में घर-घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार सायं मौहल्ला कानूनगोयान, रजवाड़ा और पक्काकोट में कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज जोशी एडवोकेट, अनुपम शर्मा, विमल गुड़िया, अरुण चौहान, ब्रह्मा पाल, संदीप चतुर्वेदी, जितेंद्र सरस्वती, सुभाष पाल, जयसिंह गौतम, डा. रमेश कश्यप, राजेश एडवोकेट, महेंद्र लोहिया, हरीश कुमार सिंह, गौरव चौधरी, शिवकुमार, अब्दुल समद, विजय सिंह यादव, मौ. मियां भारती, विकल्प गुड़िया आदि मौजूद रहे। उधर, सोमवार प्रातःमहानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आवास विकास, सुभाष नगर में कांग्रेसियों द्वारा चुनाव प्रचार किया गया

इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष ब्रह्मा पाल, मनोज जोशी एडवोकेट, महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सरित चतुर्वेदी ,पीसीसी सदस्य व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री इंदु मान, सरित चतुर्वेदी, प्रदीप जोशी, संदीप चतुर्वेदी एडवोकेट, राजेश कुमार एडवोकेट,पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष इंदर कुमार सेठी, अनिल शर्मा एडवोकेट, सुभाष पाल, डा. रमेश कश्यप, रमेश ठाकुर, विजय यादव, चन्द्र भूषण डोभाल आदि कांग्रेसी मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा ने कहा कि इस बार जनता परिवर्तन चाहती है। शिक्षा रोजगार और विकास चाहती है और यही महत्वपूर्ण मुद्दे इस बार चुनाव में होने जा रहे हैं उधर, दुर्गा कॉलोनी अंतर्गत गोलू गार्डन क्षेत्र में महानगर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में डोर टू  डोर, जनसंपर्क किया इस दौरान कांग्रेस नेत्रियों ने भाजपा शासन में बढ़ती महंगाई, तथा बेरोजगारी व प्रदेश में पलायन के मुद्दों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। इस मौके पर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूजा सिंह, पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल, अजीता शर्मा, रंजना गुप्ता, डॉ.सुभ्रा शर्मा, सुजाता शर्मा, चंचल शर्मा,कमला जुयाल,आशा शर्मा, बंदना डोभाल आदि बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page