May 19, 2024
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

Share This News!

काशीपुर 8 अप्रैल 2024

काशीपुर में कांग्रेस ने लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में धुआंधार प्रचार अभियान छेड़ दिया है। कार्यकर्ताओं की टोलियां घर-घर दस्तक देने के साथ ही शहर में लाउडस्पीकर के माध्यम से  कांग्रेस को वोट की अपील की जा रही है।

इसी क्रम में महानगर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव परमिंदर कौर की उपस्थिति में नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में ढकिया गुलाबो क्षेत्र में घर-घर वोट मांगे गए, जनसंपर्क में पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल, महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह,लता शर्मा, उमा वात्सल,लता सक्सेना, रंजना गुप्ता, डॉ. सुभ्रा शर्मा, रुचिका अरोरा,कुमकुम सक्सेना, सुजाता शर्मा, पूजा लोहिया, चंचल शर्मा,कमला जुयाल,आशा शर्मा, बंदना डोभाल आदि बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी को जिताने की अपील की, वही ग्रामसभा में आयोजित चौपाल में उपस्थित महिलाओं को नारी न्याय गारंटी के विषय में जानकारी देकर कांग्रेस के मेनिफेस्टो की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page