May 19, 2024
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

Share This News!

रामनगर 13 अप्रैल 2024

कांग्रेस की स्टार प्रचारक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी आज रामनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। उत्तराखंड के लोकसभा चुनावों में प्रियंका की पहली चुनावी सभा के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है।

प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विकल्प गुड़िया ने बताया कि श्रीमती प्रियंका गांधी की चुनावी सभा को लेकर का कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है प्रियंका गांधी आज 13 अप्रैल को दिल्ली से विशेष विमान से चलकर सुबह 11 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेगी, यहां से वो हेलीकॉप्टर के जरिए रामनगर सभा स्थल तक आएंगी। जहां 12 बजे से वो पीरूमदारा रामनगर में नैनीताल उधम सिंह नगर सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी और गढ़वाल लोकसभा के प्रत्याशी गणेश गोदियाल के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page