May 20, 2024
फरीद सिद्दीकी

Share This News!

देश के किसानों के विपरीत यदि कोई कानून आएगा तो हम उसका विरोध करेंगे: प्रीतम सिंह प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

काशीपुर –  अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस व  प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आदेश पर किसान अध्यादेश के विरोध में  हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है   इसी क्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिंह द्वारा किसान कानून के विरोध में हस्ताक्षर अभियान में अपनी सहभागिता देने   काशीपुर  के ग्राम बघेलेवाला पहुंचे  जहां  कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया इस दौरान कृषि कानून के विरोध में  ट्रैक्टर रैली   निकाली गई   जिसमें  बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसानों ने भी  भाग लिया-

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किसानों  व ग्राम वासियों को संबोधित   करते हुए  सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के विरोध में काला कानून लाने का कार्य किया गया है  जिसके  विरोध में  पूरे देश का किसान आंदोलन कर रहा है उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर अभियान  के अंतर्गत  इस काले कानून को वापस लेने के लिए कांग्रेस आमजन के बीच जाने का कार्य कर   रही है

हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में किसान भागीदारी निभाने का कार्य कर रहे हैं : प्रीतम सिंह प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस उत्तराखंड

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन कर रहे हैं और इस काले कानून को अपने हितों के विपरीत मानते हैं कांग्रेस द्वारा हस्ताक्षर अभियान  संचालित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में किसान भागीदारी निभाने का कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेश हर विषय पर राजनीति नहीं करती देश के किसानों के विपरीत यदि कोई कानून आएगा तो हम उसका विरोध करने का  कार्य करेंगे
इस दौरान प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी अरुण चौहान ,मुशर्रफ हुसैन अशीष अरोरा  बॉर्बी मंसूर अली मंसूरी सुभाष पाल ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस रवि ढींगरा ,राशिद फारूकी अब्दुल कादिर रोशनी बेगम शफीक अंसारी जितेंद्र सरस्वती विकल्प गुड़िया उमा वात्सल्य अलकापाल  मुक्ता सिंह महेंद्र बेदी राजू छीना रियासत हुसैन  शशांक अब्दुल हसन मेघनाथ पूरन यादव सुरेश यादव नरेंद्र नौबहार सिंह  ग्राम प्रधान अरविंद  ग्राम प्रधान अंकुर ग्राम प्रधान सुषमा राकेश सिंह हरि सिंह अब्दुल करीम जयपाल सिंह यादव डॉ बलराज प्रभात साहनी तरुण लोहनी मोहित चौधरी समेत बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page