May 19, 2024
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

Share This News!

काशीपुर 30 मार्च 2024: शनिवार को उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ महानगर महिला कांग्रेस काशीपुर कमेटी की अहम बैठक हुई बैठक में महिला वार्ड अध्यक्षों और महिला महानगर कमेटी ने हिस्सा लिया बैठक में संगठन मजबूती के साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई

बता दे की उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत झोंक रही है। जगह-जगह मीटिंग कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चौतरफा माहौल‌ बनाए रखने का आहवान कार्यकर्ताओं से किया जा रहा है। इसी क्रम में यहां एक निजी होटल के सभागार में कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक मीटिंग का आयोजन किया जिसमें महिलाओं से आहवान किया गया कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को भारी वोटों से जिताने हेतु घर घर जाकर महिलाओं को कांग्रेस की नीति से अवगत कराएं। इस दौरान मीडिया से मुखातिब महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह मजबूत है। उन्होंने भाजपा पर निचले स्तर की राजनीति करने का आरोपी लगाया। कहा कि कांग्रेस को कमजोर करने का मंसूबा पाले भाजपा लगातार अनर्गल प्रलाप कर रही है। यही नहीं कभी कांग्रेस के एकाउंट फ्रीज किये जा रहे हैं, तो कभी इन्कमटैक्स का नोटिस भिजवाया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस इन हथकंडों से डरने वाली नहीं है। उन्होंने महिलाओं से आहवान किया कि नैनीताल-ऊधमसिंहनगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के पक्ष में जमकर प्रचार करें और घर घर जाकर महिलाओं को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराएं। उन्होंने उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के प्रति एक भी शब्द न बोलने पर केंद्रीय बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा को महिलाओं की कतई भी चिंता नहीं है। इस अवसर पर अलका पाल वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस, पूजा सिंह महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस, लता शर्मा पूर्व महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस, रंजना गुप्ता, इंदुमान, प्रिया गुप्ता, शमा परवीन, दीप निशा, आशा श्रीवास्तव, ममता, सविता, डिंपल, ममता, अंजलि, संजना आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page