May 19, 2024
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

Share This News!

काशीपुर 31 मार्च 2024

काशीपुर के द्रोणासागर रोड स्थित कांग्रेस चेतना भवन में नैनीताल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं जसपुर विधायक आदेश चौहान आदि का कांग्रेस जनों द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम में मंच पर मुख्य रूप से मौजूद कांग्रेस जनों में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, जसपुर विधायक आदेश चौहान, प्रत्याशी प्रकाश जोशी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील गुड़िया, महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्योति रौतेला, मनोज जोशी एडवोकेट आदि रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हिमांशु बाबा ने जबकि संचालन काशीपुर जिला अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन द्वारा किया गया। इस दौरान सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी नें भाजपा पर हमला बोलते हुए भाजपा प्रत्याशी अजय भट् के पिछले 5 वर्ष के कार्यकाल को असफल बताया  उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में बेरोजगार और और बेरोजगार हो गया, महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, महंगाई चरम पर है, उन्होंने दावा किया कि इस बार के लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचो सीट कांग्रेस जीतेगी।

तो वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि पं. सत्येंद्र चंद्र गुड़िया द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं पंडित एनडी तिवारी द्वारा किए गए संपूर्ण विकास के दम पर इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा कि देश में नफरत का बीज बोने वालों को जनता चुनाव में जवाब देगी।  इस दौरान उन्होंने आह्वान किया कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को भारी वोटो से विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जाकर कांग्रेस को मजबूत करें और जनता को कांग्रेस के पक्ष में बढ़ चढ़कर मतदान करने को प्रेरित करें। कार्यक्रम में नारायण सिंह बिष्ट पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस उधम सिंह नगर, सुशील मेहरोत्रा, उमेश जोशी एडवोकेट , विमल गुड़िया, दीपिका गुड़िया आत्रेय, पूजा सिंह, जितेंन्द्र सरस्वती, मनोज जोशी एडवोकेट मुक्ता सिंह, इंदूमान, अल्का पाल, नरेंद्र सिंह बाबा, अरुण चौहान, आशीष अरोरा बॉबी, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, मनोज जोशी एडवोकेट, गौरव चौधरी, शफीक अहमद अंसारी, अर्जुन सिंह, मानसिंह, विकल्प गुड़िया, संदीप सहगल एडवोकेट, अर्पित मेहरोत्रा, प्रदीप जोशी, चेतन अरोरा, इलियास माहीगीर, फिरोज हुसैन, योगेश जोशी, रवि ढींगरा, ब्रह्मा सिंह पाल, शोभित गुड़िया, लता शर्मा, मंसूर अली मंसूरी, माजिद अली, जफर मुन्ना, महेंद्र बेदी, महेंद्र लोहिया, दीपक गुप्ता, सुभाष पाल, जय सिंह गौतम, संदीप चतुर्वेदी, अरविन्द शर्मा, शुभम उपाध्याय, त्रिलोक सिंह, विनोद कुमार शर्मा, मौ. आरिफ पार्षद, सादिक हुसैन पार्षद, वसीम अकरम, शहजाद हुसैन, डा. अब्दुल शकील, अफसर अली, नितिन कौशिक, लवदीप सिंह, अनीस अंसारी, सारिम सैफी, राजेंद्र शर्मा, गीता चौहान डा. अशफाक, फारुकी, हनीफ गुड्डू, रोशनी बेगम, अमित सिंह रावत आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page